जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति 

  जयपुर जिला माहेश्वरी सभा समिति 

  (पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा से सम्बद्ध)
चुनाव कार्यालय “ ‘कृष्णधाम’ पी-10 ए, सेक्टर-2, विद्याधर नगर, जयपुर-302039
फोन : 2230389, मोबाइल : 9829461340, 9460764099
जयपुर शहर के समस्त माहेश्वरी परिवारों के लिए आवश्यक सूचना
जयपुर शहर की क्षेत्रीय सभाओं के सत्र 2016-2019 हेतु -: चुनाव सूचना : -
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा एवं पूर्वोत्तर राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के निर्देशानुसार श्रृंखलाबद्ध संगठन की अवधारणा एवं “संगठन आपके द्वार” की क्रियान्विति को ध्यान में रखते हुए गत सत्र में जयपुर शहर (जिस शहर में 1000 से ज्यादा परिवार है | में निम्न 4 क्षेत्रीय माहेश्वरी सभाओं का गठन किया गया था |क्षेत्रीय सभाओं के द्वितीय सत्र हेतु चौकड़ीवार कार्यकारी मंडल के सदस्यों का निर्वाचन निम्न प्रकार होगा :-
क्षेत्र (1) क्षत्रिय माहेश्वरी सभा-परकोटा, जयपुर : -
1.            चौकड़ी विश्वेश्वर जी – 14
2.            चौकड़ी पुरानी बस्ती - 19
3.            चौकड़ी तोपखाना देश - 10
4.            चौकड़ी मोदीखाना - 4
5.            चोकड़ी घाट दरवाजा - 5
6.            चौकड़ी रामचंद्र जी – 14                                                                                                    कुल – 66
क्षेत्र (2) क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा-झोटवाड़ा, जयपुर
        7.    चौकड़ी शास्त्री नगर – 18
    8.        चौकड़ी झोटवाड़ा (मुरलीपुरा, विद्याधर नगर ढेहर के बालाजी आदि)-78                               कुल – 96
क्षेत्र (3) क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा-सोडाला, जयपुर
    9.        चौकड़ी टोंक फाटक (सांगानेर, दुर्गापुरा सहित) – 54
   10.       चौकड़ी सी-स्कीम – 9
   11.       चौकड़ी सोडाला (मानसरोवर, वैशाली नगर, श्याम नगर, अजमेर रोड़, आदि                       कुल – 96
क्षेत्र (4) क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा-टोंक फाटक, जयपुर
   12.       चौकड़ी टोंक फाटक (सांगानेर, दुर्गापुरा सहित)-54
   13.       चौकड़ी बापू नगर (मालवीय नगर, जगतपुरा सहित)-28
   14.       चौकड़ी आदर्श नगर – 9
   15.       चौकड़ी सेठी कॉलोनी – 5                                                                                                   कुल – 96
उपरोक्तानुसार क्षेत्र सं. (1) में 66 तथा (2), (3) व (4) प्रत्येक में 96 कार्यकारी मंडल सदस्यों का चुनाव होगा | कार्यकारी मंडल के सदस्य सर्वप्रथम अध्यक्ष का चुनाव करेंगे | तत्पश्चात प्रत्येक क्षेत्र के नव निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्षों द्वारा 5 सदस्य मनोनीत किए जावेंगे |
सदस्य एवं मतदाता – क्षेत्रीय सभाओं के विधान के अनुसार क्षेत्र में निवास करने वाले प्रत्येक को एक इकाई माना गया है | तदनुसार जयपुर शहर में निवास करने वाले प्रत्येक परिवार के मुखिया अथवा उनके द्वारा नामित सदस्य ही मतदाता होंगे | जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रीय सभाओं के कार्यकारी मंडल सदस्यों का चुनाव निर्धारित संख्या में (चौकड़ी अनुसार) सम्बंधित चौकड़ी के मतदाताओं द्वारा ही किया जावेगा | सदस्यता शुल्क रूपये 10/-(एक सत्र हेतु) निर्धारित किया गया है | इस समबन्ध में सूचना “ जयपुर माहेश्वरी पत्रिका” के 15 अप्रेल 2016 के अंक में पृष्ठ संख्या 7 पर प्रकाशित हुई है | सदस्य बनने हेतु अंतिम तिथि अब 31 मई, 2016 तक बढ़ा दी गई |
न्यूनतम योग्यता / पात्रता एवं नामांकन शुल्क : कार्यकारी मंडल सदस्य के प्रत्याशी उम्र 30 वर्ष होगी | परिवार का मुखिया अथवा उनके द्वारा नामित व्यक्ति (सदस्य) ही प्रत्याशी बन सकेगा |
प्रत्येक प्रत्याशी को नामांकन पत्र हेतु शुल्क रु. 200/- नकद जमा करवाना होगा तथा मूल रसीद साथ लगानी होगी | एक से अधिक नामांकन भरने के स्थिति में रसीद कि फोटो कॉपी साथ लगानी होगी | नाम वापिस लेने की स्थिति में नामांकन शुल्क की राशि वापिस नहीं होगी |
चुनाव सम्बन्धी अन्य नियम एवं सूचनाएं –
1.            चुनाव हेतु नामांकन पत्र उपरोक्त चुनाव कार्यालय से रु. 200/- जमा करवा कर प्राप्त किया जा सकेगा |
2.            मतदाता सूची की फोटो प्रति दो रुपये (रु.2/-) प्रति पेज भुगतान कर चुनाव कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी |
3.            चुनाव के समय मतदाता के पहचान के लिए भारत सरकार/राजस्थान सरकार द्वारा जारी पहचान हेतु मूल (Original) दस्तावेज जरूरी है जैसे :- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड को ही मान्यता होगी |
4.            सम्मानीय सदस्य अपने सम्बंधित क्षेत्र / चौकड़ी से ही मतदाता / उम्मीदवार / प्रस्तावक / अनुमोदक बन सकता है |
5.            उम्मीदवार स्वयं भी प्रस्तावक हो सकता है |
6.            उम्मीदवार यथास्थान पर मतदाता सूची के अनुसार अपनी सदस्यता संख्या अवश्य अंकित करें |
7.            जिस क्षेत्र/चौकड़ी से जितने सदस्य निर्वाचित होने है – एक समय अधिकतम कुल निर्धारित स्थान ही संख्या तक ही उम्मीदवार का प्रस्तावक या / और अनुमोदक हो सकता है |
8.            निर्धारित स्थान से अधिक उम्मीदवारों के नाम के सामने मोहर लगाने पर मतपत्र रद्द हो जावेगा |
चुनाव कार्यक्रम :
1.            नामांकन पत्र चुनाव कार्यालय से 10.06.2016 से 15.06.2016 तक सायं 4 से 7 बजे के मध्य प्राप्त किए जा सकते है |
2.            नामांकन पत्र अंतिम तिथि 20.06-2016 को सायं 6 बजे तक जमा करवाये जा सकते है | प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों कि सूची 22.06.2016 को चुनाव कार्यालय में देखी जा सकती है |
3.            नाम वापसी की अंतिम तिथि 24.06.2016 है | नाम वापसी हेतु फ़ार्म मुख्य चुनाव अधिकारी से प्राप्त कर सकते है |
4.            उम्मीदवारों कि अंतिम सूची 26.06.2016 को चुनाव कार्यालय के सूचना पट्ट पर देखी जा सकती है |
5.            चुनाव हेतु मतदान होने की स्थिति में चुनाव दिनांक 03.07.2016 को करवाये जायेंगे | जिसकी विस्तृत सूचना चुनाव कार्यालय में सूचना पट्ट पर प्रकाशित की जावेगी |
6.            मतदान होने की स्थिति में मतगणना मतदान के दिन अथवा दुसरे दिन की जाएगी एवं परिणाम घोषित कर दिए जावेंगे |
7.            आवश्कता होने पर मुख्य चुनाव अधिकारी चुनाव सलाहकार समिति के सदस्यों सर्व श्री जुगल किशोर सोमाणी, राधेश्याम परवाल, राजेन्द्र कुमार मंत्री, गिर्राज प्रसाद भूतड़ा एवं रामस्वरूप कोठ्यारी से राय ले सकते है |
अध्यक्ष का चुनाव, कार्यसमिति का गठन एवं पदाधिकारियों के चुनाव सम्बन्धी प्रक्रिया :
1.            जिन क्षेत्रों / चौकड़ियों से नाम नहीं आवेंगे / कम आवेंगे – उनकी पूर्ति क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल सदस्यों द्वारा सम्बंधित क्षेत्र एवं चौकड़ी से की जावेगी |
2.            कार्यकारी मण्डल के गठन के पश्चात् सर्वप्रथम कार्यकारी मंडल सदस्यों द्वारा क्षेत्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जावेगा |
3.            नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकारी मंडल में 5 सदस्य मनोनीत किए जावेंगे |
4.            कार्यकारी मण्डल के सदस्यों द्वारा कार्यसमिति के लिए 17 सदस्यों का चुनाव कार्यकारी मण्डल के सदस्यों में से किया जावेगा | तत्पश्चात क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा कार्यकारी मण्डल के सदस्यों में से कार्यसमिति के लिए 3 सदस्य मनोनीत किये जावेंगे | क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कार्यसमिति में कुल 21 सदस्य होंगे |
5.            कार्यसमिति द्वारा निम्न पदाधिकारियों का चुनाव किया जावेगा : -
उपाध्यक्ष – 2, मंत्री -1, संयुक्त मंत्री -1 , कोषाध्यक्ष -1, संगठन मंत्री -1, दुसरे संयुक्त मंत्री का 1 पद क्षेत्रीय अध्यक्ष एंव मंत्री के सहमती से भरा जावेगा | इस प्रकार कार्यसमिति में कुल 8 पदाधिकारी एवं 13 सदस्य होंगे |
नोट : - (1) उपाध्यक्ष के पद पर वरिष्ठता उम्र के अनुसार होगी | निर्वाचित संयुक्त मंत्री वरिष्ठ       होगा |     
(2) क्षेत्रीय सभाओं के कार्यसमिति में जिला सभा की कार्यसमिति द्वारा 2 प्रतिनिधि मनोनीत किए जावेंगे |
6.            पदाधिकारियों एवं कार्यकारी मण्डल/कार्यसमिति के सदस्य हेतु आहर्ताएं :
क्षेत्रीय अध्यक्ष – न्यूनतम उम्र 45 वर्ष, उपाध्यक्ष – न्यूनतम उम्र 40 वर्ष, मंत्री – न्यूनतम उम्र 40 वर्ष अन्य पदाधिकारी – न्यूनतम उम्र 35 वर्ष, कार्यकारी मण्डल / कार्यसमिति सदस्य – न्यूनतम उम्र 30 वर्ष
7.            पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों के लिए निर्धारित सत्र शुल्क :
                अध्यक्ष – 1100/-रुपये, अन्य पदाधिकारी – 500/- रुपये, कार्यसमिति सदस्य-300/-रुपये
नोट : - (1) क्षेत्रीय माहेश्वरी सभाओं के चुनाव क्षेत्रीय सभाओं के विधान को ध्यान में रखते हुए  करवाये जावेंगे |
(2) क्षेत्रीय सभाओं की कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा ही जिला सभा के विधान में निर्धारित क्षेत्रवार / चौकड़ीवार संख्या के अनुसार जिला कार्यकारी मंडल सदस्यों का चयन / निर्वाचन किया जावेगा |
(3) चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी चाहें तो जिला सभा के अध्यक्ष श्री श्री किशन अजमेर (मो. 9414061254) एवं मुख्य चुनाव अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है |
(4) किसी भी विवाद पर मुख्य चुनाव अधिकारी का निर्णय अन्तिम होगा |
(5) ग्रामीण क्षेत्र के कुछ मतदाता सदस्य जो श्री माहेश्वरी समाज, जयपुर के भी सदस्य है, एक ही स्थान से चुनाव में भाग ले सकेंगे |
चुनाव सम्बन्धी यह सूचना वैधानिक सूचना है | अलग से कोई परिपत्र नहीं भेजा जायेगा |
दिनांक : 10.05.2016
जनार्दन मालू (चुनाव अधिकारी) – 9314938427
शिव रतन मोहता (चुनाव अधिकारी) – 9929526080
मालचन्द बाहेती (मुख्य चुनाव अधिकारी) – 9829461340, 9460764099