MPS Sanskriti Pre Primary School Banipark

MPS Sanskriti Pre Primary School Banipark

सितम्बर का पूरा माह अत्यधिक ज्ञानवर्द्धक रहा। इस माह की थीम Yellow Colour, Square Shape व Health and Hygiene रखी गई। इस माह में बच्चों को Good Health and Hygiene Habits से सम्बन्धित अनेक जानकारी दी गई।
इस महीने के प्रारंभ में ‘गणेश चतुर्थी’ का Celebration बच्चों के साथ किया गया। सभी बच्चों ने गणेश जी को तिलक किया व प्रसाद ग्रहण किया। सभी ने मिलकर अध्यापकों द्वारा सिखाया गया गीत ‘‘ओ माई फ्रेंड गणेशा’’ गाया व आनन्द लिया।
Health and Hygiene से सम्बन्धित सभी कक्षाओं का प्रदर्शन किया गया। बच्चों को दिन में दो बार दाँत साफ करने की, हाथ धोने की व साफ-सफाई रखने की महत्वता व तरीका बताया गया। Personal स्वास्थ्य से सम्बन्धित बातें बताई गई। बच्चों को स्वास्थ्य व उससे जुड़ी हुई आदतों के बारे में अवगत कराया गया।
इसी महीने में Yellow Colour Day भी मनाया गया। सभी बच्चों ने Yellow Character Play किया और कोई Mango, कोई Pineapple, कोई Banana व कोई विभिन्न पात्र भी बनकर आया। सभी Parents ने अपनी अभूतपूर्व सृजनशीलता का प्रयोग करते हुए अपने बच्चों को खूबसूरत तरीके से तैयार कर स्कूल भेजा। इस Yellow समावेश में सभी Yellow Objects Display किए गए व पूरे स्कूल को Yellow Colour Objects से सजाया गया। छोटे बच्चों ने Yellow Colour से सम्बन्धित Activities भी की।
इस माह में बच्चों को चौकोर आकार (Square Shape) से भी अवगत कराया गया। बच्चों से Square Shape सम्बन्धित Classroom में कई Activities कराई गई। Square Shape Day भी मनाया गया। घर से बच्चे अलग-अलग Square Shape Objects भी बनाकर लाये।
माह के अंत में Fireless Cooking के संदर्भ में बच्चों को Lemonade बनाना भी सिखाया गया। Chief Cap पहनकर छोटे-छोटे बच्चों ने अध्यापकों के साथ Lemonade बनाने की विधि सीखी व चटकारे लेकर Lemonade के स्वाद का आनन्द भी लिया। यह Activities बच्चों के लिए अत्यधिक मस्ती भरी रही। उन्हें यह सब करना काफी रूचिपूर्ण लगा।
अक्टूबर की शुरूआत में गांधी जयंती मनाई गयी। बच्चों ने गांधी जी द्वारा दिये गए सिद्धान्तों के बारे में जाना व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू जी) को याद किया। गांधीजी का रोल प्ले भी किया गया जिसमें हूबहू गांधीजी का रूप दिखाया गया।