माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर जयपुर

माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर जयपुर

छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण का आनन्द लिया
माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, विद्याधर नगर के द्वारा शैक्षणिक सत्र 2016-17 की समाप्ति के पश्चात् कक्षा 8 से 12 की छात्राओं के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इन शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य शिक्षार्थियों में प्रकृति प्रेम एवं सामाजिकता का विकास करना तथा विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति, रहन-सहन, भाषा इत्यादि की जानकारी प्राप्त करना था। शिक्षार्थियों को चंडीगढ- अमृतसर-डलहौजी-मैकलोडगंज तीन चरणों में भेजा गया। प्रथम शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 26 मई 2017 से 1 जून 2017 के मध्य भेजा गया तथा दूसरा व तीसरा शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 2 जून 2017 से 8 जून 2017 के मध्य भेजा गया। विद्यालय के मानद् सचिव श्री अशोक कुमार मालू एवं प्राचार्य श्री ओ. पी. गुप्ता ने शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले शिक्षार्थियों को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। छात्राओं ने वाघा बार्डर पर देशभक्ति के ज़ज़बे को सलाम करते हुए परेड का आनन्द लिया। जलियावाला बाग, स्वर्ण मंदिर, रॉक-गार्डन, रोज़-गार्डन, सुखना झील, एच.पी.सी.एच. स्टेडियम, बुद्ध मंदिर, भक्शुनाथ मंदिर, भक्शुनाथ वाटरफाल इत्यादि का अवलोकन किया।
आल इण्डिया एन.सी.सी. ट्रेकिंग कैम्प में 5 छात्राओं का चयन
राजस्थान गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी. के अन्तर्गत हिमाचल में दिनांक 18 जून 2017 से 27 जून 2017 के मध्य आयोजित होने वाले आल इण्डिया ट्रेकिंग कैम्प के लिए विद्यालय की पॉच एन.सी.सी. कैडेट का चयन किया गया।