सुर-ताल-धमाल-2016 

  सुर-ताल-धमाल-2016 

  रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 17 जून को !! मस्ती की पाठशाला नृत्य प्रशिक्षण शिविर 3 जून से 16 जून तक
श्री महेश सेवा संघ, जयपुर द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शुक्रवार 17 जून को ‘बिड़ला ओडिटोरियम’ में होने जा रहा है | इस कार्यक्रम के अतिथि श्रीमती अंजलि-अनूप कालानी, श्रीमती वर्षा-अशोक बागला, श्रीमती सांची-राहुल मनिहार होंगे |
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार लढ्ढा ने बताया कि माहेश्वरी बंधुओं के लिए महेश सेवा संघ द्वारा चरों जोन में हर आयु वर्ग के लिए ‘Dance Training Camp’ लगाने जा रहा है जिसमें 15 दिन (3 जून से 16 जून) का प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा, जिसके कोरियोग्राफर अभयसिंह चौहान प्रसिद्ध निर्देशक को नियुक्त किया गया है
चरों जोन के लिए फाइनल मुकाबला ‘बिड़ला ऑडिटोरियम’ में 17 जून 2016 को होगा | इसका पंजीयन शुल्क 500/- (ड्रेस किराये सहित) रुपये रखा गया है |
प्रत्येक आयु वर्ग के लिए नृत्य निम्नांकित प्रकार से निर्धारित किया गया है :-
1.            5  to 12 Years      HIP-HOP
2.            13  to 22 Years   ZUMBA
3.            23  Years above RAJASTHANI FOLK DANCE
महेश सेवा संघ के अध्यक्ष-मनोज तोतला, सचिव-कपूर चंद तोतला, कोषाध्यक्ष – सी.ए. डी.डी. भण्डारी, सांस्कृतिक मंत्री - नीरज चित्लांग्या,अर्थ मंत्री – अमित मणिहार है |
कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार लढ्ढा ने बताया कि जोन-1 से संयोजक-संदीप शारदा, जोन-2 से संदीप मूंदड़ा, जोन-3 से अरुण सोढानी व जोन – 4 से संदीप कचोलिया को नियुक्त किया गया है |
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए सांस्कृतिक मंत्री, कार्यक्रम संयोजक एवं जोन संयोजकों से सम्पर्क किया जा सकता है |